फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भारतीयों को युगल में वाइल्ड कार्ड

Sat, 29 Dec 2012 12:40 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई ओपन एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के विष्णु वर्धन, सनम सिंह, एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियन को युगल में वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। इस बीच विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी स्टानिसलास वावरिंका और भारतीय स्टार महेश भूपति चेन्नई पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में सनम सिंह के साथ जोड़ी बनाकर युगल स्पर्धा में उतरने जा रहे विष्णु वर्धन ने इस साल डेविस कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ युगल और एकल मुकाबलों में हिस्सा लिया था। चौबीस वर्षीय सनम सिंह डेविस कप में खेल चुके हैं तथा एशियाई खेलों में भी उन्होंने युगल में स्वर्ण हासिल किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें