फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विंबलडन चैंपियन जाना नोवोत्ना का कैंसर से हुआ निधन 

Mon, 20 Nov 2017 08:49 PM IST
amarujala.com
विज्ञापन
जाना नोवोत्ना
विज्ञापन
पूर्व विंबलडन चैंपियन और 16 बार की युगल ग्रैंड स्लैम चैंपियन चेक गणराज्य की खिलाड़ी जाना नोवोत्ना का कैंसर से सोमवार को निधन हो गया। नोवोत्ना 49 साल की थीं। महिला टेनिस संघ ने निधन की जानकारी दी। जाना 1998 में विंबलडन चैंपियन बनी थीं। उन्होंने करियर में महिला युगल और मिश्रित युगल में कुल 16 ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किए। 
विज्ञापन


जाना ने अपने 14 साल के करियर में 24 डब्‍ल्यूटीए एकल खिताब जीते। युगल में उनके खिताबों की संख्या 76 रही। जाना ने 1993 और 1997 में विंबलडन फाइनल खेला था। 93 में उन्हें स्टेफी ग्राफ ने हराया था। 97 में उन्हें मार्टिना हिंगिस ने मात दी थी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें