फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की पेनेटा ने जीता यूएस ओपन, रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस ओपन के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर वन टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स को हराकर फाइनल में पहुंची राबर्टा विंसी शनिवार को बड़ी उलटफेर का शिकार हुई।
विज्ञापन

बेहद रोमांचित मुकाबले में इटली की राबर्टा विंसी को हमवतन फ्लेविया पेनेटा ने हराकर यूएस ओपन 2015 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने विंसी को 7-6 और 6-2 से सीधे दो सेटों से मात दी।
इस जीत के साथ ही पेनेटा ने इतिहास रचा। ऐसा करानामा करने वाली वह इटली की दूसरी टेनिस प्लेयर बन गई हैं। 26वीं वरीयता प्राप्त पेनेटा को अपनी प्रतिद्वंद्वी विंसी को हराने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद किया संन्यास का ऐलान

33 साल की फ्लेविया पेनेटा ने यूएस ओपन 2015 का खिताब जीतने के बाद टेनिस जगत से संन्यास का ‌ऐलान किया। जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट का अब सही समय आ गया है।
फ्लेविया पेनेटा और राबर्टा विंसी की आपस में गहरी दोस्त हैं। इटली की डेविस कप टीम में वह साथ खेलती हैं। युगल मुकाबलों में भी एक जोड़ी के रूप में उतर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें