फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नंबर एक और पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा ने लिया संन्यास

Thu, 27 Feb 2020 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शारापोवा ने चार साल की उम्र में शुरू किया था टेनिस
  • पांच ग्रैंडस्लैम खिताब जीते थे 
  • लंदन ओलंपिक में जीता था सिल्वर 
  • प्रतिबंधित दवाओं के सेवन करने पर लगा था बैन
  • ग्रैंडस्लैम खिताब : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2008, फ्रेंच ओपन 2012, 2014, विंबलडन 2004, यूएस ओपन 2006
  • 2005 : में नंबर रही थी रूस की टेनिस स्टार शारापोवा
  • 2012 : में फ्रेंच ओपन जीतकर करिअर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वालीं दसवीं महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं 
विज्ञापन
मारिया शारापोवा - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा ने 32 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस को अलविदा कह दिया। शारापोवा ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा, टेनिस अब मैं तुम्हें गुडबाय कह रही हूं। दुनिया की पूर्व नंबर एक रूसी खिलाड़ी की मौजूदा रैंकिंग 373 रह गई थीा। कंधे की चोट के कारण वह पिछले साल ज्यादा नहीं खेल पाईं। खेलने उतरीं तो उतनी सफलता नहीं मिली। विंबलडन और यूएस ओपन में पहले दौर में बाहर हो गईं। हाल में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी यही हुआ।
विज्ञापन




साइबेरिया में जन्मीं मारिया ने सात साल की उम्र में 1994 में पिता यूरी के साथ अमेरिका पहुंच गए थे। तब उनकी जेब में सिर्फ उधार के 700 डॉलर थे। हमेशा अपने जुझारूपन के लिए जानी गईं। शारापोवा ने कहा कि पिछले साल यूएस ओपन के पहले राउंड में सेरेना विलियम्स से मिली 1-6,1-6 की हार से उन्हें संकेत मिल गए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

17 साल की उम्र में जीता था विंबलडन

मारिया शारापोवा 17 साल की उम्र में रातोंरात स्टार बन गई थी, जब उन्होंने 2004 में विंबलडन खिताब जीता था। तब वह ऐसा करने वालीं तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी बनीं थीं। मारिया ने 2008 में 20 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। मारिया शारापोवा 2005 और 2008 में सबसे अधिक बार सर्च की जाने वाली स्पोर्ट्स पर्सेनिलिटी रहीं थीं।

चोट के कारण करिअर रहा प्रभावित

मारिया शारापोवा - फोटो : इंस्टाग्राम
मारिया शारापोवा अपने करिअर में लगातार चोटों से जूझती रही हैं। 2007 में वह लंबे समय तक चोट से जूझीं। वह 2008 का ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीत सकती थीं लेकिन कंधे की दूसरी चोट ने सीजन के दूसरे हाफ में उन्हें मैदान से दूर कर दिया। वह यूएस ओपन और बीजिंग ओलंपिक में नहीं खेल सकीं। 

स्टेफी, मार्टिना, एवर्ट की बराबरी

उन्होंने हर साल 2003 से 2015 तक कम से कम एक एकल खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड सिर्फ स्टेफी ग्राफ, मार्टिना नवारातिलोवा और क्रिस एवर्ट के नाम दर्ज है।

15 माह का प्रतिबंध भी लगा था 

 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वालीं शारापोवा ने ड्रग्स मामले में 15 महीने के प्रतिबंध के बाद अप्रैल 2017 में कोर्ट पर वापसी की थी। उन्हें 2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स मेल्डोनियम के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ ने उन पर बैन लगाकर उनके प्रतियोगिताओं में टेनिस खेलने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

शारापोवा का भावुक खत

मारिया शारापोवा ने एक भावुक खत लिखते हुए कहा, ‘टेनिस अब मैं तुम्हें अलविदा कह रही हूं। मैंने टेनिस को अपनी जिंदगी दी है और टेनिस ने मुझे पहचान। अब मैं खेल को, कोच को टीम को रोज मिस करूंगी। अपनी ट्रेनिंग को और दिनचर्या को भी।  टेनिस ने ही बेपनाह खुशियां और आंसू दिए। एक ऐसा खेल जिसमें तुम्हें पूरा परिवार मिला। बेपनाह प्रशंसक मिले।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें