फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरर ने तीसरी बार जीता वेलेंसिया ओपन

Mon, 29 Oct 2012 10:28 PM IST
वेलेंसिया/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के डेविड फेरर ने रविवार को यहां रूस के गैर-वरीय एलेक्जेंडर दोग्लोपोलोव को 6-1, 3-6, 6-4 से हराकर तीसरी बार वेलेंसिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फेरर का इस सत्र यह छठवां एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब है।
विज्ञापन


जीत के बाद फेरर ने कहा, ‘मुझे घरेलू समर्थकों और परिजनों के बीच जीत दर्ज करके बेहद खुशी हो रही है। मैं यह खिताब दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी जुआन कार्लोस फरेरो को समर्पित करता हूं, जिन्होंने इसी सप्ताह संन्यास लिया था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें