फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर की रिकॉर्ड जीत से शुरुआत

Thu, 08 Nov 2012 11:49 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के नंबर दो खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपना पहला राउंड रोबिन मैच जीतने के साथ ही इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 40 जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपने सातवें फाइनल्स खिताब की तलाश में उतरे फेडरर ने ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में सर्बिया के जानको टिपसारेविच को 6-3, 6-1 से हराया। इस जीत से उन्होंने इवान लेंडल के 39 जीत के आंकडे़ को पीछे छोड़ दिया। फेडरर इस टूर्नामेंट में 11वीं बार खेल रहे हैं।
विज्ञापन


भूपति-बोपन्ना दूसरा मैच जीत आगे बढ़े
एटीपी टूर फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के ग्रुप ‘बी’ का अपना पहला मैच हारने के बाद भारतीय जोड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना दूसरा मैच जीतने में सफल रहे। ग्रुप के दूसरे मैच में भूपति-बोपन्ना ने स्वीडन के रोबर्ट लिंड्स्टेड और रोमानिया के होरिया तेकाउ की जोड़ी को 6-3, 5-7, 10-5 से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। पहले दौर में भारतीय जोड़ी को जोनाथन मरे और फ्रेडरिक नील्सन ने हराया था।

वहीं, भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक की जोड़ी विजयी आगाज के साथ ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर पहुंच गई है। पेस-स्तेपानेक ने पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी और हॉलैंड के ज्यां जुलियन रोजर को 6-4, 7-5 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें