फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेड कप : भारत ने चीनी ताइपे को हराया, अंकिता-करमन अपना-अपना मुकाबला जीते

Sat, 10 Feb 2018 10:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकिता राणा और करमन कौर थांडी - फोटो : File
विज्ञापन
अंकिता रैना और करमन थांडी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम रेलीगेशन प्ले-ऑफ मुकाबले में चीनी ताइपे को 2-0 से हराकर फेड कप एशिया/ओसनिया ग्रुप-एक में अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रही। 
विज्ञापन


करमन ने पहले एकल मुकाबले में ली पेई-ची को 7-6(4), 6-3 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं अंकिता ने विश्व की 377वीं रैंक की खिलाड़ी सिएह-यू सू को 54 मिनट तक चले मैच में 6-4, 5-7, 6-1 से हराकर भारत को जीत दिलाने के साथ-साथ ग्रुप-एक में उसके स्थान को सुरक्षित कर दिया। 

उधर, जापान ने कजाखस्तान को 2-1 से हराकर वर्ल्ड ग्रुप प्ले-ऑफ में जगह बना ली है। जापान और कजाखस्तान अपने पूल में अजेय रहे। अंकिता के लिए मौजूदा टूर्नामेंट शानदार रहा। वह अपना चारों एकल मुकाबला जीतने में सफल रहीं।  करमन की मौजूदा टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें