फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup 2020: इक्वेडर ने किया उलटफेर, जापान को हराकर फाइनल्स में एंट्री

Sun, 08 Mar 2020 07:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इक्वाडोर टेनिस टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

इक्वेडर ने अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार रखते हुए शनिवार को डेविस कप क्वालीफायर में जापान को हराकर फाइनल्स में अपनी जगह पक्की की। कोरोनवायरस के कारण पश्चिमी जापान के मिकी में खाली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इक्वेडर के गोंजालो एस्कोबार और डिएगो हिडाल्गो ने युगल मैच में जापान के बेन मैकलाचलान और यासुतका उचियामा को 7-6 (7-3), 6-3 से हराया।

विज्ञापन


विश्व में 27वीं रैंकिंग के इक्वेडर ने शुक्रवार को दोनों एकल मैच जीतकर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। इस जीत से उसने क्वालीफायर 3-0 से जीता और मैड्रिड में नवंबर में होने वाले फाइनल्स में प्रवेश किया। इक्वेडर के अजेय बढ़त हासिल करने के कारण बाकी बचे दोनों एकल मैच नहीं खेले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें