फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई ओपन: सानिया-गार्सिया की जोड़ी हारकर बाहर, युगल मुकाबले के दूसरे दौर में मिली शिकस्त

Thu, 20 Feb 2020 10:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दुबई टेनिस ओपन में कैरोलिन गार्सिया के साथ सानिया ने बनाई थी जोड़ी
  • दूसरे दौर में चीन की साइसाइ झेंग और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा की जोड़ी से मिली हार
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोट से उबरकर लंबे समय बाद टेनिस कोर्ट में वापसी कर रही सानिया मिर्जा का दुबई ओपन का सफर बुधवार को हार के साथ खत्म हो गया। फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया के साथ जोड़ी बनाकर वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए खेल रही सानिया को पांचवीं वरीयता वाली चीन की साइसाइ झेंग और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पहले दौर में रूस की एला कुद्रीयावत्सेवा और स्लोवानिया की कैटरीना सर्बोतनिक की जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंची सानिया-गार्सिया की जोड़ी को 2-6, 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

सानिया ने पिंडीली की वजह से ऑस्ट्रेलियाई ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था, उसके बाद दुबई ओपन उनका पहला टूर्नामेंट था।

विज्ञापन

मुगुरुजा को क्वालीफायर ब्रेडी ने हराया

क्वालीफायर जेनिफर ब्रेडी ने उलटफेर करते हुए गुरुवार को यहां दूसरी वरीय गरबाइन मुगुरुजा को हराकर दुबई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। ब्रेडी ने 6-7 (5/7), 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। अमेरिका की ब्रेडी ने पहले दौर में तीसरी वरीय और दो बार की चैंपियन एलिन स्वितोलिना को भी हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें