आस्ट्रियाई खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने रविवार को रूस के डेनिल मेदवेदेव को 6-4, 6-0 से शिकस्त देकर पहली बार बार्सिलोना ओपन का खिताब जीत लिया। थिएम की यह मेदवेदेव पर दो मैचों में दूसरी जीत है। थिएम 2017 में भी यहां फाइनल में पहुंचे थे पर राफेल नदाल से हार गए थे।
हालांकि उन्होंने नडाल से अपनी उस हार का बदला उन्हें सेमीफाइनल में ही बाहर का रास्ता दिखाकर ले लिया। थिएम ने 11 बार के चैंपियन नदाल को अंतिम चार में 6-4, 6-4 से पराजित किया। पिछली तीन बार के लगातार चैंपियन नदाल की यह 2016 के बाद यहां पहली हार है। नदाल रिकॉर्ड 11 बार बार्सिलोना, 11 बार फ्रेंच ओपन और 11 बार ही मोंटे कार्लो की ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।