फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी फाइनल्स: मेदवेदेव ने ज्वेरेव को हराया, थीम और नडाल की जीत से शुरुआत, जोकोविच भी जीते

Tue, 17 Nov 2020 03:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

डेनियल मेदवेदेव ने एटीपी फाइनल्स के दूसरे दिन एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-4 से हरा दिया। वहीं नोवाक जोकोविच ने पहली बार फाइनल्स में पहुंचे डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-3, 6-2 से मात दी। जोकोविच और मेदवेदेव का सामना बुधवार को होगा। कोरोना महामारी के कारण मुकाबले दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं, इसके बावजूद जोकोविच ने जीतने पर अपने चिर परिचित अंदाज में चारों तरफ झुककर सलाम किया।

विज्ञापन


अगले साल से एटीपी फाइनल्स इटली के तूरिन में होगा। पिछले 12 साल से यह लंदन में होता आया है। डॉमीनिक थीम और राफेल नडाल ने भी अपने शुरुआती मुकाबले में जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मुकाबले में थीम ने गत चैंपियन स्टेफानोस सिटपिटास को हराकर शानदार शुरुआत की जबकि स्टार खिलाड़ी रफेल नडाल ने भी जीत के साथ आगाज किया।

पिछले साल फाइनल में सिटपिटास के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले थीम ने लगभग खाली ओ2 एरेना में शुरुआती एकल मुकाबला 7-6, 4-6, 6-3 से अपने नाम किया। वहीं दिन के एक अन्य मुकाबले में नडाल ने पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे आंद्रे रूबलेव को हराने में अधिक पसीना नहीं बहाया। नडाल ने रूस के खिलाड़ी को सिर्फ एक घंटे और 17 मिनट में 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के श्वार्त्जमैन ने इस साल कोई खिताब नहीं जीता और पहली बार एटीपी फाइनल में पहुंचे थे। वह इटालियन ओपन के फाइनल में जोकोविच से हार गए थे। एटीपी फाइनल अगले साल इटली के तूरिन में होगा, पिछले 12 वर्ष से यह लंदन में हो रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित इस सत्र के दौरान नडाल ने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और साथ ही एटीपी टूर पर 1000वीं जीत भी दर्ज की। अब नडाल पहली बार एटीपी फाइनल्स जीतकर सत्र का शानदार अंत करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें