फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच टॉप पर रहकर करेंगे साल का अंत

Tue, 30 Oct 2012 09:48 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस साल का समापन दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में करेंगे। जोकोविच स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो लगातार दो साल नंबर वन बने रहेंगे। 2011 में तीन ग्रैंड स्लेम खिताबों के साथ तहलका मचाने वाले जोकोविच ने साल का समापन नंबर वन के रूप में किया था लेकिन इस साल जुलाई में फेडरर ने उन्हें हटाकर नंबर वन की कुर्सी हथिया ली थी।
विज्ञापन


अब एटीपी टूर ने कहा है कि जोकोविच फिर से नंबर वन बनने जा रहे हैं और साल के समापन तक इस स्थान पर बने रहेंगे। जोकोविच ने इस साल पांच टूर्नामेंट जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें