जोकोविच ने लिखा भावुक संदेश
फाइनल के एक दिन बाद टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सोशल मीडिया पर ज्वेरेव के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि वह ज्वेरेव को तब से जानते हैं जब वह सिर्फ 10 साल के थे। जोकोविच ने लिखा, 'साशा, मैं तुम्हें तब से जानता हूं जब तुम 10 साल के थे। मैंने तुम्हारे परिवार के साथ वर्षों तक सम्मान और दोस्ती का रिश्ता साझा किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'कम उम्र से बीमारी से लड़ते हुए और उन आलोचकों को जवाब देते हुए जिन्होंने कहा था कि तुम कभी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाओगे, यह खिताब और भी खास बन जाता है।'
टाइप-1 डायबिटीज से जंग जीतकर बने चैंपियन
ज्वेरेव चार साल की उम्र से टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। हालांकि उन्होंने इस बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से 2022 में खुलासा किया था। इसके बाद उन्होंने इस बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए अपनी फाउंडेशन भी शुरू की। जोकोविच ने ज्वेरेव के परिवार की भावनाओं का जिक्र करते हुए लिखा, 'तुम्हारे माता-पिता, भाई और टीम के साथ खुशी के आंसू देखकर मैं भी भावुक हो गया। तुम इस सफलता के पूरी तरह हकदार हो।'