कंधे में दर्द के बावजूद दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम 16 में पहुंचने में कामयाब रहे।
वहीं, दूसरी सीड और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन चीन की ली ना को उलटफेर का सामना करना पड़ा।
शीर्ष वरीय जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। वहीं ली ना को तीसरे राउंड में चेक गणराज्य की बारबोरा हालावोवा स्ट्राईकोवा के हाथों 7-6, 7-6 से शिकस्त मिली।