विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एंडी मरे से यू एस ओपन के फाइनल में मिली हार का आज बदला चुकाते हुए तीन सेटों में शंघाई मास्टर्स टेनिस खिताब जीत लिया। जोकोविच ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए ओलंपिक, यूएस ओपन और गत दो बार के चैम्पियन मरे को 5-7, 7-6, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।