भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टम सिताक एटीपी एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। शरण-सिताकी की जोड़ी ने जान पीयर्स और माइकल वीनस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6 (4), 7-6(3) उलटफेर का शिकार बनाया।
शरण-सिताक का सामना अब सैंडर गिली और जोरान विलिजेन से होगा, जिन्हें लियांड्रो मेयर और जोआ सोसा के खिलाफ वाकओवर मिला। रोहन बोपन्ना और हेनरी कोंटिनेन की जोड़ी ने कैमरन नोरी और रहेट पुरसेल को 6-4, 6-2 से मात दी। उनकी भिड़ंत अंतिम आठ में ल्यूक बैमब्रिज और बेन मैकलाचलैन से होगी।