भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टेम सिताक को न्यूयार्क ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। शरण और सिताक को अमेरिका के स्टीव जानसन और रेली ओपेलका के हाथों 3-6, 4-6 से हार मिली।
शरण ने कहा, ‘हम यह नतीजा नहीं चाहते थे लेकिन हम इस अनुभव को सीखने की प्रक्रिया में शामिल करेंगे।’