भारत के नंबर दो युगल टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार आर्टेम सिताक के साथ मिलकर डेलरे बीच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शरण-सिताक ने स्वीडन के आंद्रे गोरानसन और फ्रांस के यूगो हम्बर्ट के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 5-7, 6-4,10-7 से जीत दर्ज की। अब शुक्रवार को शरण-सिताक का सामना शीर्ष वरीय अमेरिका के माइक और बॉब ब्रायन बंधुओं से होगा।