फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC Open Tennis: महिला एकल में लेयला फर्नांडीज बनीं चैंपियन, पुरुषों में डी मिनौर ने जीता डीसी ओपन का खिताब

Mon, 28 Jul 2025 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कनाडा की 22 वर्षीय खिलाड़ी फर्नांडीज ने अगले महीने होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में अन्ना कालिन्स्काया को 6-1, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
लेयला और मिनौर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेयला फर्नांडीज और एलेक्स डी मिनौर ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन


कनाडा की 22 वर्षीय खिलाड़ी फर्नांडीज ने अगले महीने होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में अन्ना कालिन्स्काया को 6-1, 6-2 से हराया। अमेरिकी ओपन 2021 की उपविजेता फर्नांडीज ने अपनी चौथी एकल ट्रॉफी जीती। उन्होंने अपनी सभी ट्रॉफी हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंटों में जीती हैं। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने किसी डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता में खिताब जीता।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में सातवें वरीय एलेक्स डी मिनौर ने फाइनल में तीन चैंपियनशिप अंक बचाकर 12वें नंबर के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना पर 5-7, 6-1, 7-6 (3) की जीत के साथ अपना 10वां एटीपी और हार्ड कोर्ट पर आठवां खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया का यह 26 वर्षीय खिलाड़ी 2018 में डीसी ओपन में उपविजेता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें