फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नडाल ने स्पेन को डेविस कप सेमीफाइनल में पहुंचाया, जोकोविच की सर्बिया बाहर

Sat, 23 Nov 2019 12:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राफेल नडाल ने लगातार दो मैच जीतकर स्पेन को अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाकर डेविस कप सेमीफाइनल में पहुंचाया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-1, 6-2 से मात दी। इससे पहले गुइडो पेला ने पाब्लो कारेनो को 6-7, 7-6, 6-1 से हराकर अर्जेंटीना को बढत दिलाई थी। नडाल ने इसके बाद मार्सेल ग्रानोलेर्स के साथ मिलकर मैक्सिमो गोंजालेस और लियोनार्डो मायेर को 6-4, 4-6, 6-3 से हराया । इस बीच ब्रिटेन ने जर्मनी को 2 . 0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। काइल एडमंड ने फिलीप कोलश्रेइबर को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। इसके बाद डेनियल इवांस ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 7-6, 3-6, 7-6 से हराया। वहीं रूस ने नोवाक जोकोविच की सर्बिया को शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें