फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कपः नडाल के दम पर स्पेन ने रूस को हराया

Wed, 20 Nov 2019 08:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पेन ने घरेलू दर्शकों के सामने डेविस कप मुकाबले में रूस को 2-1 से पराजित किया। नडाल ने कारेन खाचानोव को 6-3, 7-6 से हराकर स्पेन को बराबरी दिलाई। इसके बाद मार्शेल ग्रानोलेर्स और फेलिसियानो लोपेज ने निर्णायक युगल मुकाबले में खाचानोव और आंद्रेई रूबलेव को 6-4,7-6 से मात दी।

विज्ञापन


इससे पहले रूबलेव ने राबर्टो बतिस्ता को 3-6, 6-3, 7-6 से हराकर रूस को बढ़त दिलाई थी। इस साल नए प्रारूप के तहत डेविस कप मुकाबले एक सप्ताह के भीतर एक स्थान पर ही खेले जाएंगे। अन्य मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबिया को, कनाडा ने अमेरिका को, फ्रांस ने जापान को, अर्जेंटीना ने चिली को और कजाखस्तान ने नीदरलैंड को शिकस्त दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें