कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डेविस कप फाइनल को टाल दिया गया है। इस साल नवंबर में होने वाले यह मैच अब अगले साल आयोजित कराए जाएंगे। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशनल ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। पहले की ही तरह इन मुकाबलों की मेजबानी मैड्रिड ही करेगा सिर्फ तारीख बदलकर 22 नवंबर 2021 हो गई।
भारत को सितंबर में विश्व ग्रुप वन मुकाबले में फिनलैंड से खेलना था। कोरोना वायरस महामारी के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर के कई टूर्नामेंट रद्द या स्थगित हो गए हैं। विम्बलडन दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ भारत को डेविस कप क्वालीफायर में क्रोएशिया ने 3-1 से हराया था जबकि फिनलैंड ने विश्व ग्रुप प्लेआफ में मैक्सिको को 3-2 से मात दी थी। भारत के लिए यह आसान ड्रॉ था क्योंकि एमिल रूसुवुओरी (101वीं रैंकिंग) को छोड़कर फिनलैंड का कोई खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 400 में भी नहीं है ।
फेड कप भी स्थगित
फेड कप टेनिस फाइनल अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कहा कि महिलाओं की टीम स्पर्धा के 13 से 18 अप्रैल तक हंगरी के बुडापेस्ट में होगी। इस साल यह टूर्नामेंट अप्रैल में ही होना था, लेकिन महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया, इसमें नए प्रारूप के तहत 12 राष्ट्रीय टीमें भाग ले रहीं है।