फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup: ब्रिटेन और इटली की टीमें क्वार्टर फाइनल में, हार के बावजूद नीदरलैंड अंतिम आठ में

Mon, 18 Sep 2023 10:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

इटली ने स्वीडन को 2-1 से हराकर ग्रुप ए से अंतिम आठ में जगह बनाई। स्पेन ने ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन ने फ्रांस को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया जबकि इटली भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। डान इवांस ने आर्थर फिल्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर ब्रिटेन को बढ़त दिलाई। उगो हम्बर्ट ने हालांकि कैमरन नॉरी को 7-6, 3-6, 7 -5 से हराकर यह बढ़त उतार दी। इवांस और नील स्कुपस्की ने हालांकि युगल में निकोलस माहुत और एडुअर्ट रोजर वेसलीन को 1-6, 7-6, 7 -6 से हराकर ब्रिटेन को जीत दिलाई। इटली ने स्वीडन को 2-1 से हराकर ग्रुप ए से अंतिम आठ में जगह बनाई। स्पेन ने ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया। नीदरलैंड की टीम ग्रुप डी में क्रोएशिया से हार गई लेकिन वह पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें