फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Tennis: दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंड्री रुबलेव कोरोना पॉजिटिव, एटीपी कप से हो सकते हैं बाहर

Mon, 27 Dec 2021 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना

सार

एंड्री रुबलेव ने कोरोना संक्रमित होने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वो अभी बार्सिलोना में हैं और कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
एंड्री रुबलेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के पांचवें नबंर के खिलाड़ी एंड्री रुबलेव कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अबूधाबी के इवेंट में खेलने के बाद उन्हें यह संक्रमण हुआ है। वो पांचवें खिलाड़ी हैं, जो एटीपी कप से पहले कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले राफेल नडाल और उनके कोच कार्लोस मोया भी कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं डेनिस शापोवलोव , ओलंपिक टेनिस चैंपियन बेलिंडा बेनसिक और जैबुएर इस वायरस से ग्रसित हो चुके हैं। इस सभी खिलाड़ियों ने यूएई के इवेंट में भाग लिया था। 
विज्ञापन


रुबलेव ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा "मैं  फिलहाल बार्सिलोना में हूं और कोरोना से संक्रमित हो चुका हूं। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और डॉक्टर मेरी देख रेख कर रहे हैं। जैसा कि आपको पता है, मैंने कोरोना का टीका लगवाया है। मैं एटीपी कप और ऑस्ट्रेलियन ओपेन की तैयारी कर रहा था। अब मुझे कोरोना से ठीक होना है और मैं तभी मेलबर्न जाऊंगा, जब यह सभी के लिए सुरक्षित होगा।"

रुबलेव के अंदर सामान्य लक्षण
रुबलेव के अंदर कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। 24 साल के रुबलेव को रूस के लिए एक जनवरी से एटीपी कप और 17 जनवरी से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपेन में भाग लेना था। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एटीपी कप से उनका बाहर होना लगभग तय हो चुका है। 
विज्ञापन


मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप जीते थे रुबलेव
रूस के एंड्री रुबलेव ने मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। अबू धाबी में खेले गए फाइनल में उन्होंने ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे को सीधे सीटों में हराकर यह खिताब जीता था। रुबलेव ने यह मुकाबला 6-4 7-6 से अपने नाम किया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली थी लेकिन बाद में रुबलेव बाजी मारने में सफल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें