अमेरिका की 15 साल की कोरी गौफ ने विंबलडन के पहले दौर में ही बड़ा उलटफेर करते हुए दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
दुनिया की 301वें नंबर की खिलाड़ी कोरी ने वीनस को 6-4, 6-4 से हराकर सभी को हैरान कर दिया।
13 मार्च 2004 को फ्लोरिडा में जन्मी कोरी से चौबीस साल बड़ी 39 वर्षीय वीनस टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थीं। खास बात यह है कि जब कोरी का जन्म हुआ तब तक वीनस कोर्ट पर दस साल बिताकर चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी थीं।
2017 में 13 साल की उम्र में यूएस ओपन के जूनियर वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद 2018 में जूनियर वर्ग में फ्रेंच ओपन की चैंपियन बनीं थीं।