फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस : कोको ने जीता करियर का दूसरा खिताब, चीन की वांग को किया परास्त

Sun, 23 May 2021 07:15 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एमिलिया रोमागना ओपन के फाइनल में वांग की दी मात
  • पहली बार किसी क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल मं पहुंची और जीती ट्रॉफी 
  • 02 फाइनल था यह गॉफ का और दोनों में ही जीत दर्ज की है 
विज्ञापन
कोको गौफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की 17 वर्षीय टेनिस सनसनी कोको गॉफ ने शनिवार को एमिलिया रोमागना ओपन का खिताब जीत लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको ने फाइनल में चीन की वांग क्यिांग को आसानी से 6-1, 6-3 से पराजित कर करियर का दूसरा खिताब जीता।

विज्ञापन


दोनों में यह पहली भिड़ंत थी जिसमें कोको ने बाजी मारी। कोको सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की कैटरीना सिनिकोवा और वांग अमेरिका की स्लोएने स्टीफंस को शिकस्त देकर पहली बार क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं थी।

कोको ने इससे पहले 2019 में लिंज ओपन की ट्रॉफी जीती थी। कोको ने इस जीत के साथ फाइनल न हारने का अपना सौ फीसदी रिकॉर्ड भी कायम रखा है। इस जीत से अब कोको 30 मई से पेरिस में शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेंगी। वहीं वांग का यह पिछले तीन वर्षों में यह पहला खिताबी मुकाबला था।    
विज्ञापन


मारिया के क्लब में शामिल 
कोको ने इसके बाद कैटी मैकनेली के साथ मिलकर युगल खिताब भी जीत लिया। कोको-कैटी ने आंद्रेजा क्लेपैक और दरिजा जुराक को 6-3,6-2 से हराया। इसके साथ ही कोको पिछले 17 वर्षों में एक टूर्नामेंट में दो खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई। उनसे पहले मारिया शारापोवा ने 2004 में बर्मिंघम में ऐसा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें