फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian Open: खाचानोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अल्कारेज, महिलाओं में सबालेंका अंतिम आठ में पहुंचीं

Wed, 14 May 2025 09:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

अल्कारेज ने कारेन खाचानोव को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर तीन सेटों में जीत दर्ज की। अंतिम-8 में उनका मुकाबला इंग्लैंड के पांचवीं वरीय जैक ड्रैपर से होगा।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैड्रिड मास्टर्स में चोट के चलते अंतिम क्षणों में नाम वापस लेने वाले स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कारेन खाचानोव को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर तीन सेटों में जीत दर्ज की। अंतिम-8 में उनका मुकाबला इंग्लैंड के पांचवीं वरीय जैक ड्रैपर से होगा। ड्रैपर इस वर्ष अल्कारेज को इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में हरा चुके हैं। 
विज्ञापन


ड्रैपर ने तीसरे दौर के मैच में फ्रांस के कोरेंटीन मोटेट को तीन सेटों के संघर्ष में 1-6, 6-4, 6-3 से हराया। अल्कारेज का ड्रैपर के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 3-2 है। वहीं, महिला वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीय बेलारूस की अरिना सबालेंका ने यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन की आठवीं वरीय क्विन वेन झेंग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें