फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनबरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटः प्रजनेश जीते, रामकुमार हारे

Mon, 06 Jan 2020 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन ने नए सत्र की शुरुआत जीत के साथ की। वहीं रामकुमार रामनाथन को एपिस कैनबरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दुनिया के 122वें नंबर के प्रजनेश ने पहले दौर में वाइल्ड कार्ड धारक स्थानीय खिलाड़ी जैसन कुबलर को 7-5, 6-3 से मात दी। बाएं हाथ के भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में चार बार कुबलर की सर्विस तोड़ी और दो बार अपनी सर्विस भी गंवाई।
विज्ञापन


प्रजनेश का सामना अब जापान के 13वें वरीय तारा डेनियल से होगा। रामकुमार को फिनलैंड के एमिल रूसुवोरी के हाथों 6-3, 2-6, 3-6 से हार मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें