फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे ब्रायन बंधु, न्यूयॉर्क में जीते हैं पांच ग्रैंडस्लैम

Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक ब्रायन
विज्ञापन

बॉब और माइक ब्रायन इस साल अमेरिकी ओपन पुरुष युगल वर्ग में नजर नहीं आएंगे और इसे अमेरिका के 42 वर्षीय इन जुड़वा भाइयों कें कैरियर का अंत माना जा रहा है। 16 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ब्रायन बंधुओं ने न्यूयॉर्क में पांच ग्रैंडस्लैम जीते, जिनमें आखिरी बार 2014 में जीत मिली थी। माइक ने जैक सोक के साथ 2018 में खिताब जीता जब बॉब कूल्हे के आपरेशन के बाद उपचार करा रहे थे।

विज्ञापन


अमेरिकी टेनिस संघ ने महिला और पुरूष युगल वर्ग की वरीयता की घोषणा की। तीन बार की चैंपियन किम क्लाइटजर्स को युगल में वाइल्ड कार्ड मिला है। टूर्नामेंट 31 अगस्त से एकल मुकाबलों के साथ शुरू होगा। युगल मुकाबले दो सितंबर से खेले जाएंगे। इसमें कोरोना वायरस महामारी के कारण 64 की बजाय 32 टीमों को ही प्रवेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें