फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति-बोपन्ना शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में

Sat, 13 Oct 2012 11:06 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले उलटफेर करते हुए शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। शंघाई में शुक्रवार को इस सातवीं वरीय भारतीय जोड़ी ने 35,31,600 डॉलर इनामी राशि के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में बेलारूस के मैक्स मिर्नई और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को एक घंटे 23 मिनट में 7-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


अब उनका सामना कोलिन फ्लेमिंग और रास हचिन्स की गैरवरीय ब्रिटिश जोड़ी से होगा। भूपति-बोपन्ना ने इस जीत के दौरान शुरुआती सेट में चार और कुल पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए। वहीं, लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक की चौथी सीड कनाडा के मिलोस राओनिच और आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें