फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति पांच स्थान उछले, सानिया फिसली

Mon, 05 Nov 2012 08:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक टीम चयन विवाद के बाद भारत का प्रतिनिधित्व करने से प्रतिबंधित दिग्गज टेनिस स्टार महेश भूपति को रोहन बोपन्ना के साथ पेरिस मास्टर्स खिताब जीतने का फायदा ताजा वर्ल्ड डबल्स रैंकिंग में भी हुआ है। भूपति पांच स्थान की छलांग से 11वें पायदान पर पहुंच गए जबकि बोपन्ना 12वें पायदान पर कायम हैं। एटीपी वर्ल्ड टूर क्वालीफाई करने के बावजूद टीम रैंकिंग दोनों एक स्थान फिसल आठवें नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं देश के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी लिएंडर पेस एक स्थान के सुधार से चौथे पायदान पर पहुंच गए जबकि टीम रैंकिंग में वह रादेक स्टेपानेक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सिंगल्स रैंकिंग में युकी भांबरी और सानिया मिर्जा को नुकसान हुआ है। भांबरी चार स्थान लुढ़क 196 नंबर पर पहुंच गए जबकि सानिया पांच स्थान फिसलकर 280वें नंबर पर चली गई। सानिया ने डबल्स रैंकिंग अपना 12वां स्थान कायम रहा है।

जोकोविच बने नंबर वन
पांच बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच स्विस स्टार रोजर फेडरर को अपदस्थ कर एक बार फिर ताजा वर्ल्ड एटीपी रैंकिंग में नंबर वन बन गए। सोमवार को इस बाबत घोषणा करते हुए एटीपी ने कहा कि जोकोविच साल के अंत तक शीर्ष रैंकिंग में बने रहेंगे।
विज्ञापन


इस समय जोकोविच के 11420 अंक हैं जबकि 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता फेडरर के पास अब 9465 अंक रह गए हैं। उन्हें लगभग 3000 अंकों का नुकसान हुआ है। एटीपी रैंकिंग में सबसे लंबी छलांग पोलैंड के जेर्जी यानोविच ने 43 स्थान की लगाई है। वह अब 1299 अंकों से 26वें पायदान पर पहुंच गए। a
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें