फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति-लोद्रा की जोड़ी फाइनल में

Fri, 01 Mar 2013 11:37 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के महेश भूपति फ्रांस के अपने जोड़ीदार माइकल लोद्रा के साथ दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। भूपति और लोद्रा ने भारत के ही रोहन बोपन्ना और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी को 6-4, 6-7, 10-5 से हराकर इस सत्र में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


एक समय भूपति और लोद्रा पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट के 10वें गेम में मैच प्वाइंट के लिए सर्विस कर रहे थे लेकिन बोपन्ना और राम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच को सुपर टाई ब्रेकर में खींच दिया।

दोनों का फाइनल में अब तीसरी सीड रोबर्ट लिंडसेट और नेनाद जिमोंजिच की जोड़ी से मुकाबला होगा जिन्होंने मिखाइल यूझनी और जोना एलरिच की जोड़ी को बेहद कड़े मुकाबले में 7-6, 7-6 से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। भूपति का इस सत्र में यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले उन्हें चेन्नई ओपन और सिडनी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जबकि डेनियल नेस्टर के साथ आस्ट्रेलियन ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें