महान खिलाड़ी लिएंडर पेस का पुरुष युगल सेमीफाइनल में पहुंचना भारतीय शिविर में खुशी की खबर रही, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडन के साथ मिलकर जीत हासिल की। पेस और एबडन ने पिछले हफ्ते एटीपी टूर्नमेंट के चैंपियन स्वीडन के आंद्रे गोरानसन और इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रूंगकाट की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-5, 0-6, 10-7 से मात दी।
साकेत और ऑस्ट्रेलिया के मैट रेड ने चीनी ताइपे के चेंग पेंग और यूक्रेन के डेनिस मोलचानोव की शीर्ष वरीय जोड़ी को 3-6, 6-4, 10-8 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। पूरव राजा और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई, जिन्होंने पुर्तगाल के फ्रेडरिको सिल्वा और सर्बिया के निकोला मिलोजेविच की जोड़ी पर 6-4, 6-4 से मात दी।