भारतीय टेनिस खिलाड़ी शशिकुमार मुकुंद और साकेत माइनेनी ने बंगलूरू ओपन एटीपी चैलेंजर के पहले दौर की बाधा पार कर ली। दुनिया के 275वें नंबर के खिलाड़ी मुकुंद ने अपने से ऊचीं रैंकिंग के स्लोवेनिया के ब्लाज कावसिच के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 2-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। पिछले साल के उपविजेता माइनेनी ने रूस के एस्लान कारात्सेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया।