फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Pacific: बेलिंडा बेनसिच बनीं पैन पैसिफिक ओपन की चैंपियन, नोस्कोवा को हराया; करियर का 10वां खिताब जीता

Sun, 26 Oct 2025 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

बेनसिच ने फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से हराया और करियर का 10वां खिताब जीतने में सफल रहीं। बेनसिच ने इससे पहले इस टूर्नामेंट में 10 साल पहले भाग लिया था। 
विज्ञापन
बेलिंडा बेनसिच - फोटो : WTA X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड की बेलिंड बेनसिच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट की चैंपियन बनने में सफल रहीं। बेनसिच ने फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से हराया और करियर का 10वां खिताब जीतने में सफल रहीं। बेनसिच ने इससे पहले इस टूर्नामेंट में 10 साल पहले भाग लिया था। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल में चेक गणराज्य की अपनी प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाए रखा। बेनसिच ने नोस्कोवा की सर्विस को तीन बार तोड़ते हुए एक घंटे 22 मिनट में आसान जीत हासिल की।
विज्ञापन


टोक्यो से स्विस खिलाड़ी की सुखद यादें जुड़ी हैं। उन्होंने चार साल पहले टोक्यो में ओलंपिक महिला एकल में स्वर्ण पदक और युगल में रजत पदक जीता था। मैच के बाद बेनसिच ने कहा, आप लोगों के सामने खेलना शानदार रहा। पिछली बार मैंने यहां जब टोक्यो ओलंपिक में जीत हासिल की थी, तब स्टेडियम खाली था, इसलिए माहौल बिल्कुल अलग था, लेकिन आप लोगों के सामने खेलना बहुत अच्छा लगा। मुझे जापान में खेलना बहुत पसंद है, इसलिए मैं यह टूर्नामेंट जीतकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें