फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्य पदक जीतकर भी खुश नहीं हैं पहलवान बजरंग पूनिया, अगली चुनौती के लिए हो रहे तैयार

Sun, 22 Sep 2019 08:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में विवादास्पद निर्णय से बजरंग स्वर्ण तो न जीत सके लेकिन कांस्य पदक जीतकर उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में अपना रिकॉर्ड तीसरा पदक जरूर हासिल कर लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कुछ हार (सेमीफाइनल में) ऐसी सीख सिखा जाती है, जो जीतने पर शायद कभी न मिले। इस कांस्य पदक को जीत न मानकर, मैं आने वाली चुनौतियों के लिए प्रेरित होता रहूंगा।’ पुनिया ने उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका समर्थन किया।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं आप सभी को तह-ए-दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। जो लगातार आप सभी ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है। इस उपलब्धि का हकदार हर वो इंसान है जिसने इस सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान दिया है।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें