फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस-मेल्जर और भूपति-बोपन्ना की चुनौती टूटी

Sat, 01 Jun 2013 10:45 PM IST
पेरिस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ियों के लिए फ्रेंच ओपन में शनिवार का दिन काफी निराशाजनक रहा।
विज्ञापन


लिएंडर पेस और आस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार जुएरगन मेल्जर को पुरुष डबल्स से जबकि महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा।

नौवीं सीड पेस-मेल्जर को गैरवरीय उरुग्वे के पाबलो क्युवस और अर्जेंटीना के होराकियो जेबालोस की जोड़ी ने तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 5-7, 6-4, 7-6 से हराया।
विज्ञापन


वहीं, मिक्स्ड डबल्स में सातवीं सीड भूपति और आस्ट्रेलिया की कैसी डैलाक्युआ की जोड़ी को पहले ही दौर में आस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज ने 6-4, 1-6, 11-9 से चौंकाया।
विज्ञापन


रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलियाई की उनकी जोड़ीदार एश्लेग बारटे को भी पहले दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बोपन्ना और एश्लेग को चेक गणराज्य की लूसी हरडेका और फ्रानटिसेक केरमक की जोड़ी ने 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें