फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी किर्गियोस पर लगा 16 हफ्ते का प्रतिबंध, खराब बर्ताव के लिए मिली सजा

Thu, 26 Sep 2019 11:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nick Kyrgios
विज्ञापन

बैड ब्वॉय के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस को एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) ने पिछले एक साल में कोर्ट पर खराब व्यवहार के लिए 16 हफ्तों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसके साथ ही उन पर करीब 17.75 लाख रुपये (25000 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


एटीपी ने कहा कि 16 हफ्ते का निलंबन छह महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद तब खत्म हो जाएगा जब सभी अन्य चीजों का पालन भी होगा। किर्गियोस अगर इस मामले में अपील करना चाहते हैं तो उन्हें फैसले के पांच दिन के अंदर ऐसा करना होगा। सिनसिनाटी मास्टर्स में रूस के केरेन काचानोव के खिलाफ दूसरे दौर के मैच के दौरान 24 वर्षीय किर्गियोस बॉल एब्यूस, बिना इजाजत कोर्ट से बाहर जाने, चिल्लाने और खेल भावना के विरुद्ध हरकतें करने की वजह से उन पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें