फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: सिनर ने भीषण गर्मी में खेले गए मैच में रूने को हराया, स्वितोलिना तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में

Mon, 20 Jan 2025 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

महिला वर्ग में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने 1-4 से पिछड़ने के बाद अगले 12 में से 11 गेम जीतकर वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-4, 6-1 से हराकर तीसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : Roland Garros
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के यानिक सिनर और डेनमार्क के होल्गर रूने दोनों को 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में खेले गए आस्ट्रेलियाई ओपन मैच में मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा और इसके बाद सिनर की दमदार सर्विस पर रॉड लावेर एरिना का नेट निकल जाने से 20 मिनट का विलंब हुआ।  आखिर में गत चैम्पियन सिनर ने 13वीं वरीयता प्राप्त रूने को 6-3, 3-6, 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर गर्मी से निपटने के लिये चेहरे पर ठंडा तौलिया रखते दिखे और कई बार गर्दन पर पानी भी गिराया। तीसरे सेट में दस मिनट से ज्यादा विलंब के बीच वह लॉकर रूम में चिकित्सा सहायता के लिये गए। सिनर का सामना अब आस्ट्रेलिया के आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनाउर या अमेरिका के गैर वरीय एलेक्स मिचेलसन से होगा।

इटली के ही 55वीं रैंकिंग वाले लोरेंजो सोनेगो ने अमेरिकी क्वालीफायर लर्नर टियेन को 6-2, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। अब उनका सामना अमेरिका के बेन शेल्टन या फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से होगा। अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नोवाक जोकोविच की टक्कर कार्लोस अल्काराज से और अलेक्जेंडर ज्वेरेव की भिडंत टॉमी पॉल से होगा।
विज्ञापन


महिला वर्ग में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने 1-4 से पिछड़ने के बाद अगले 12 में से 11 गेम जीतकर वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-4, 6-1 से हराकर तीसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 30 वर्ष की एलिना 12वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह 2019 के बाद यहां पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है।

एलिना ने 2021 में फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से शादी की और दोनों की बेटी सकाइ का जन्म 2022 में हुआ। स्वितोलिना का सामना अब 19वीं रैंकिंग वाली मेडिसन कीस से होगा जिसने 2022 विम्बलडन चैम्पियन एलेना रिकाबिना को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया। कीस 2015 और 2022 में यहां सेमीफाइनल में पहुंची है। उन्होंने इस महीने की शुरूआत में एडीलेड में खिताब जीता था। स्वितोलिना ने मैच के बाद टीवी कैमरा लेंस के लिये मैसेज में लिखा, 'द स्पिरिट आफ यूक्रेन' और दिल का आकार बनाया। उन्होंने लाल ड्रेस, लाल जूते और लाल कैप पहनी थी। दर्शकों ने उनके लिये पीले और नीले रंग के यूक्रेन के ध्वज लहराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें