भारत के स्टार टेनिल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और हंगरी की टिमिया बाबोस की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पांचवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और बाबोस ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कूगोर को 6-4, 6-4 से हराया।
गौरतलब है कि एक घंटे तक चले मुकाबले में बोपन्ना और बाबोस ने पहले सेट के तीसरे गेम में 2-1 की बढत बना ली। दूसरे सेट के पांचवें मुकाबले में बोपन्ना और बाबोस ने स्कूगोर की सर्विस तोड़कर स्कोर 3-2 कर लिया। उन्होंने मैच में आठ ऐस लगाए जबकि उनके विपक्षी ने पांच ऐस ही लगा सके। बोपन्ना और बाबोस ने पिछले दौर में आस्ट्रेलिया के वाशिंगटन और पेरेज को 6-2, 6-4 से हराया था।
बहरहाल, बोपन्ना के रूप में आस्ट्रेलियाई ओपन में भारत की आखिरी उम्मीद बांकी है। बोपन्ना और बाबोस का सामना अब कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स से होगा। बोपन्ना से पहले लिएंडर पेस, पूरव राजा, दिविज शरण और खुद बोपन्ना पुरूष युगल से तीसरे दौर में बाहर हो गए।