ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय किशोर अलेक्सी पोपिरिन और 26 वर्षीय एलेक्स बोल्ड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 149वें नंबर के अलेक्सी ने सातवीं वरीय डोनिमिक थिएम को बाहर का रास्ता दिखाकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
अलेक्सी ने डोमिनिक के खिलाफ पहले दो सेट 7-5,6-4 से जीत लिए थे और तीसरे में वह 2-0 से आगे थे पर बीमारी के चलते डोमिनिक मुकाबले से हट गए। अब अगले दौर में अलेक्सी की भिड़ंत लुकास पउौली से होगा। बोल्ट ने एक सेट पिछड़ने के बाद गाएल सिमोन को चार घंटे तक चले मुकाबले में 2-6,6-4,4-6,7-6,6-4 से मात दी।
मिलोस राओनिक ने 2014 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को 7-6, 6-7, 6-7, 7-6,7-6 से हराया। राओनिच की टक्कर पियरे हुगुएस हर्बर्ट से होगी, जिन्होंने युंग चियोन को 6-2,1-6,6-2,6-4 से पराजित किया।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और केई निशिकोरी ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली। छह बार के चैंपियन सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने जे विल्फ्रेड सोंगा को 6-3, 7-5, से पराजित किया।
निशिकोरी ने तीन घंटे 48 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में इवो कार्लोविच को 6-3,7-6,5-7,5-7,7-6 से, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जेरेमी चार्डी को 7-6, 6-4,5-7,6-7,6-1 से, डेनिस शापोवालोव ने टारो डेनियल को 6-3,7-6,6-3 से, डेविड गॉफिन ने एम कोपिल को 5-7,7-5, 6-2,6-4 से और बोर्ना कोरिक ने मार्टन को 6-4,6-3,6-4 से हराया।