फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open Men's: रोहन बोपन्ना और रोजर वेसलिन की जोड़ी पहले दौर हारी, नडाल तीसरे दौर में पहुंचे

Wed, 19 Jan 2022 12:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपेन में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है। सानिया और नादिया की जोड़ी के हारने के बाद रोहन बोपन्ना और रोजन वेसलिन की जोड़ी भी पहले दौर में हारकर बाहर हो चुकी है। वहीं राफेल नडाल तीसरे दौर में पहुंच चुके हैं। 
 
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना और रोजन वेसलिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपेन में तीसरे दिन भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के रोजर वेसलिन की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती खत्म हो चुकी है। इस टूर्नामेंट रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ही शामिल हुए थे और दोनों खिलाड़ी अपना पहला ही मैच हारकर बाहर हो चुके हैं। वहीं पुरुष एकल में खिताब जीतने के प्रबल दावेदार राफेल नडाल तीसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अपने पहले ही मैच में रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार एडुआर्ड रोजर वेसलिन को 6-3, 6-7(2), 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।  वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले क्रिस्टोफर रंगकाट और ट्रीट ने उन्हें हराया। इस मैच में बोपन्ना और रोजर वेसलिन ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उनकी लय बिगड़ी और अंत में हार का सामना करना पड़ा। एक घंटा 48 मिनट तक चले इस मुकाबले में रंगकाट और हुए ने ने अंत में लगातार छह अंक बटोरकर मैच अपने नाम किया। 

नडाल तीसरे दौर में पहुंचे
रॉड लेवर एरिना में, राफेल नडाल ने जर्मनी के यानिक हनफमैन को हराकर मेलबर्न पार्क में तीसरे दौर में प्रवेश किया। 2009 के चैंपियन ने दो घंटे 42 मिनट तक चले मैच में जर्मन क्वालीफायर को 6-2, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


अगस्त के बाद से अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को दुनिया के 126वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं थी, जिन्होंने अपने भारी ग्राउंडस्ट्रोक का इस्तेमाल करके मैच जीत लिया। नडाल का अगला मैच ओलंपिक रजत पदक विजेता करेन खाचानोव या बेंजामिन बोन्जी से होगा।

टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार हैं नडाल
दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। कोरोना का टीका न लगवाने के कारण जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में रुकने की अनुमति नहीं मिली है। जोकोविच के बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपेन शुरू होने से पहले खासा विवादों में रहा था। अब जोकोविच के न होने से नडाल के जीतने की संभावना और बढ़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें