फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ओपन: आयोजकों को झटका, साल के पहले ग्रैंडस्लैम में नहीं खेलेंगे यानिक सिनर, क्या है वजह?

Thu, 26 Nov 2026 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

सिनर ने जुलाई में विंबलडन के रूप में अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने 2024 और 2025 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : Jannik Sinner (x)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के चैंपियन यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन


टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू अब्दो ने कहा, 'हम यानिक की टीम के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि हाल ही में हुई सर्जरी के बाद वह जनवरी में होने वाले टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'यानिक को मेलबर्न में खेलना बहुत पसंद है और वह 2028 में यहां वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उनके जल्द ही कोर्ट पर वापसी करने की कामना करते हैं।'
विज्ञापन


सिनर ने मंगलवार को बताया था कि उनके दाहिने घुटने की एक छोटी सी सर्जरी हुई है क्योंकि अन्य उपचारों से उसे आराम नहीं मिल रहा था। उन्होंने खेल में वापसी की कोई समयसीमा नहीं बताई थी।

सिनर ने जुलाई में विंबलडन के रूप में अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने 2024 और 2025 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें