विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियाकी शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मेलबर्न पार्क में खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में वोज्नियाकी ने 19वीं सीड मेगडेलेना रेबारिकोवा को 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वोज्नियाकी का अगला मुकाबला स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो से होगा।वर्ष 2011 में यहां सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकीं वोज्नियाकी मैच के दौरान लय में दिखीं। सुआरेज ने एक अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में एनेट कोंटावीट को 4-6, 6-4, 8-6 से पराजित किया