फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: नागल का सामना ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में माचाक से, सिनेर-जोकोविच विपरीत ड्रॉ में, जानें

Thu, 09 Jan 2025 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

गत चैम्पियन यानिक सिनेर और दस बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच को साल के पहले ग्रैंडस्लैम में विपरीत ड्रॉ मिला है जिससे अब पिछले साल की तरह दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में नहीं हो सकती।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के चोटी के एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का सामना रविवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में चेक गणराज्य के थॉमस माचाक से होगा। 27 वर्ष के नागल फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 96वें स्थान पर हैं । उन्होंने शीर्ष 104 खिलाड़ियों में होने की वजह से सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई है।
विज्ञापन

हरियाणा के इस खिलाड़ी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में 27वीं रैंकिंग वाले कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को हराया था लेकिन अगले दौर में चीन के जुनचेंग शांग से हार गए। वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम माने जाने वाले आकलैंड एएसबी क्लासिक में अमेरिका के एलेक्स मिचेलसेन से पहले ही दौर में हार गए थे। सुमित नागल डेविस कप खेलने से इनकार के कारण हाल ही में चर्चा में रहे थे।

गत चैम्पियन यानिक सिनेर और दस बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच को साल के पहले ग्रैंडस्लैम में विपरीत ड्रॉ मिला है जिससे अब पिछले साल की तरह दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में नहीं हो सकती। सिनेर ने पिछले साल जोकोविच को सेमीफाइनल में हराया था और दानिल मेदवेदेव को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

शीर्ष रैंकिंग वाले सिनेर को पहले दौर में निकोलस जारी से खेलना है। उनके ड्रॉ में टेलर फ्रिट्ज, बेन शेल्टन और मेदवेदेव भी हैं। फ्रिट्ज का सामना पहले दौर में अमेरिका के जेंसन ब्रूकस्बी से होगा। जोकोविच और तीसरी रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज की टक्कर क्वार्टर फाइनल में हो सकती है।
विज्ञापन

महिला वर्ग में एरिना सबालेंका को 2017 अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस और 17 वर्ष की मीरा आंद्रीवा के साथ ड्रॉ मिला है। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ से उनकी सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है। गाफ को पहले दौर में पूर्व चैम्पियन सोफिया केनिन से खेलना है और सातवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला भी इसी ड्रॉ में है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन रविवार से मेलबर्न में शुरू होगा और 15 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें