फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: एन बालाजी और मिगुल की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची, स्वियातेक ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में

Thu, 16 Jan 2025 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

रित्विक बोल्लीपल्ली ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय बने। इससे पहले रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी भी बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वियातेक और बालाजी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला की जोड़ी रॉबिन हासे और अलेक्जेंडर नेदोवयेसोव पर सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई। बालाजी और मिगुल ने डच खिलाड़ी हासे और कजाखस्तान के अलेक्जेंडर को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


इस बीच रित्विक बोल्लीपल्ली ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय बने। इससे पहले रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी भी बाहर हो चुके हैं। बोल्लीपल्ली और अमेरिका के रियान सैगरमैन को छठी वरीयता प्राप्त फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पाटेन ने 7-6, 6-1 से मात दी।

वहीं, पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में रेबेका स्रामकोवा को 6-0, 6-2 से हरा दिया। अब उनका सामना 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन एम्मा राडूकानू से होगा जिन्होंने अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 7-5 से मात दी। वहीं अमेरिकी ओपन 2024 सेमीफाइनल खेलने वाली एम्मा नावारो ने चीन की वांग शियू को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


अब उनका सामना तीन बार ग्रैंडस्लैम उपविजेता रही ओंस जबाउर से होगा जिन्होंने दमे की परेशानी के बावजूद कैमिला ओसोरियो को 7-5, 6-3 से हराया। नौवीं रैंकिंग वाली डारिया कसात्किना ने वांग याफान को 6-2, 6-0 से हराया, जबकि 24वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा ने झांग शुआइ को 6-2, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें