फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open 2021: दिविज शरण और अंकिता रैना पहले दौर में हारे, टूर्नामेंट से हुए बाहर

Thu, 11 Feb 2021 12:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
दिविज शरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन में गुरुवार को भारतीय दल को बड़ा झटका लगा है। भारत के दिविज शरण और अंकिता रैना को युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहले दौर में सीधे सेटों में हार के साथ दोनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय महिला खिलाड़ी अंकिता रैना और उनकी रोमानियाई साथी को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के हाथों 3-6, 0-6 से सीधे सेटों में हार मिली। वहीं भारत के पुरुष खिलाड़ी दिविज शरण और उनके स्लोवाकियाई साथी इगोर जेलेने को जर्मनी की युगल जोड़ी 3-6, 0-6 से शिकस्त मिली। 

इससे पहले बुधवार को भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जापानी साथी बेन मैकलाचलान को पहले दौर में कोरियाई जोड़ी के हाथों 4-6, 6-7 (0) से हार का सामना करना पड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें