फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब बचाओ अभियान के लिए उतरेंगे जोकोविच और सेरेना

Mon, 18 Jan 2016 12:35 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार से मेलबर्न में शुरू हो रहे वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में मौजूदा चैंपियन की हैसियत से खिताब बचाओ अभियान के तहत कोर्ट पर उतरेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा जोकोविच पिछले वर्ष का शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए कैलेंडर वर्ष ग्रैंड स्लैम पूरा करना चाहेंगे।

सभी की नजरें 28 वर्षीय जोकोविच पर होगी जो पिछले सत्र में कैलेंडर वर्ष ग्रैंड स्लैम पूरा करने से चूक गए थे।

उन्होंने इस वर्ष एक भी सेट नहीं गंवाया है और कतर ओपन फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करके यहां आए हैं। इस ग्रैंड स्लैम को पांच बार अपने नाम कर चुके जोकोविच के पास गोल्डन स्लैम पूरा करने का भी बेहतरीन मौका है।

यदि वह मौजूदा सत्र में चारों ग्रैंड स्लैम और रियो में खिताब जीत जाते हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। जोकोविच पहले दौर में दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन फेडरर का सामना निकोलोज से होगा
विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टार अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर का पहले दौर में सामना जॉर्जिया के निकोलोज बेसिलेशविली से होगा। जोकोविच को फेडरर, नडाल, एंडी मरे और स्टानिसलास वावरिंका से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

सेरेना की नजरें 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी।

यदि सेरेना यहां खिताब जीतने में कामयाब हो जाती हैं तो वह स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी कर लेंगी। सेरेना ने पिछले वर्ष चार में से तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया था। वह पहले दौर में इटली की कैमिला जियोर्जी से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें