फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Open 2021: कोरोना के नए मामले मिलने से हड़कंप, 47 खिलाड़ियों को 14 दिन के पृथकवास में भेजा गया

Sat, 16 Jan 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओपन - फोटो : Social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टेनिस ओपन के साथ सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम की तैयारी में आयोजक दिन-रात लगे हुए हैं। वहीं खिलाड़ियों का समूह भी इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचना शुरू हो चुका है। हालांकि संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद आयोजकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि लॉस एंजेलिस से टेनिस खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को लेकर आए चार्टर विमान में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले व्यक्तियों में एक विमान का क्रू सदस्य है और दूसरा एक यात्री है। इनमें खिलाड़ी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। 

हालांकि ऑस्ट्रेलिया में लागू सख्त प्रोटोकॉल की वजह से अब उस विमान से आए सभीखिलाड़ियों और अधिकारियों को 14 दिन के सख्त पृथकवास में रहना होगा। यहां उन्हें ना होटल से बाहर निकलने की इजाजत होगी और नाहीं किसी तरह के अभ्यास की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों लोगों को हेल्थ होटल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज होगा और ठीक होने के बाद उन्हें वहां से निकलने की इजाजत होगी। उधर कोरोना के नए मामले मिलने के बाद से अब तक 47 खिलाड़ियों को दो हफ्ते के पृथकवास में भेज दिया गया है और अब इनके मेडिकली फिट होने के बाद ही होटल से निकलने की इजाजत होगी।

गौरतलब है कि इस बार के ऑस्ट्रेलिया ओपन का आयोजन आठ फरवरी से होगा और ये 100 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब इस प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम का आयोजन फरवरी में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें