साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020 के महिला एकल के दोनों ही फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताबी मुकाबला अमेरिका की सोफिया केनिन और स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा के बीच होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में सोफिया केनिन ने एश्ले बार्टी को हराया था। वहीं, 125 मिनट तक चले दूसरे सेमीफाइनल में मुगुरुजा ने रोमनिया की सिमोना हालेप को मात दी। पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुगुरुजा और सोफिया खेलेंगी।